नेहा राठौर लोक गायिका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कहा कंस मामा 

भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर नगर में उतरी सड़कों पर :- रश्मि खरे जिला अध्यक्ष 

अनूपपुर / उत्तर प्रदेश की लोक गायिका नेहा राठौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कंस मामा शकुनी मामा जैसे शब्द बोल कर पूरे प्रदेश को अपमानित किया है उसके विरोध में मध्य प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर कर  जमकर विरोध किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया के दिशा निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष रश्मि खरे के नेतृत्व में अनूपपुर जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा ने नेहा राठौर का पुतला दहन कर अपने लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाई मानते हुए शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाकर नेहा राठौर मुर्दाबाद का नारा लगाया । प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया के दिशा निर्देशानुसार  सभी प्रदेश पदाधिकारी बहने सभी संभाग प्रभारी बहने अपने प्रभार के जिले में  आज 2 बजे सभी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया पूरी जिला कार्यकारणी पूरी मंडल कार्यकारणी सभी जनप्रतिनिधि बहनों के साथ तख्तियों पर नारे लिख कर प्रदर्शन किया शिवराज सिंह जिंदावाद हमे आपने लाड़ली बहना बनाया शिवराज मामा जिंदाबाद आपने हमें लाड़ली बहना बनाया ,शिवराज जी के सम्मान मे महिला मोर्चा मैदान मे ऐसे लिखवाकर विरोध प्रदर्शन किया नेहा राठौर ने हमारे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को कंश मामा और शकुनी मामा कहकर उनका अपमान किया है उन्हें हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी तारतम्य में अनूपपुर जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा ने नेहा राठौर का भारी विरोध किया। साथ ही अनूपपुर नगर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीता तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने नेहा राठौर का पुतला दहन कर शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीता तिवारी के साथ ममता कोरी, विमला सिंह, सविता सिंह, सुभद्रा चौधरी, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह,कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी कोषा अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, समाजसेवी बृजेश चतुर्वेदी के अलावा दर्जनों अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।